Thursday, February 22, 2018

सफलता प्राप्त करने के लिए दृढ़ आत्मविश्वास का होना बहुत जरुरी है






अपना आत्मविश्वास कायम रखिए | सफलता आपके पास आकर रहेगी |

सफलता घर बैठे नहीं मिलती | सफलता प्राप्त करने के लिए दृढ़ आत्मविश्वास आवश्यक है |

प्रकृति स्वयं हमें इस बात की शिक्षा देती है कि सफलता का भेद क्या है | किसी पेड़ के उगने से पहले उसका बीज डालना आवश्यक है | इसकी प्रकार सफलता प्राप्त करने के लिए उसका बीज डालना पड़ता है | आपका सारा ज्ञान, सारी योग्यताएं अगर आप में आत्मविश्वास नहीं है तो व्यर्थ है | आत्मविश्वास के अभाव में वह आपका कहीं भी साथ नहीं दे सकती और ना ही आप उनका लाभ उठा सकते हैं |

इस बात को आप समझे की चोरी हो गया धन मिल सकता है | कठिन से कठिन रोग का इलाज मिल सकता है | पर अगर आपका आत्मविश्वास खो गया तो वह ना मिलेगा | आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी शक्ति है | बुरे लोगों से बचे अपने काम में बराबर लगे रहिए |

दुनिया खुद नहीं बदलती दुनिया को बदलना पड़ता है | जब आप दुनिया को बदलने की कोशिश करेंगे तो यह सब होगा | दुनिया का कोई ऐसा कार्य नहीं जो मनुष्य नहीं कर सकता | मनुष्य सब कुछ कर सकता है | अब इस बात के सारे प्रमाण है |दुनिया का कोई ऐसा ऐश्वर्य नहीं जो मनुष्य प्राप्त नहीं कर सकता अगर उसमें आत्मविश्वास है इसके बाद दृढ़ संकल्प है तो वह सब कुछ कर सकता है साहस और संकल्प से क्या नहीं हो सकता |

कुछ लोग हमेशा यह सोचते रहते हैं कि उनका सितारा गर्दिश में हैं | इस प्रकार के लोग सफलता को केवल भाग्य का खेल मानते हैं | अपने सितारे उनको गर्दिश में हमेशा नजर आते हैं इस कारण वह अपनी सारी उम्र में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते हैं और केवल सितारों के नाम पर रोते रह जाते हैं | अपने व्यक्तित्व का सही उपयोग नहीं कर पाते अपने हाथों से वह अपना स्वर्णिम भविष्य बर्बाद करते हैं |


एक गरीब नवयुवक था | जब वह 20 साल का था तो मां मर गई | 21वे साल में पिता मर गया | चाचा ने पालन पोषण किया तो वह बीमार पड़ गया | उसे मनहूस कहकर घर से निकाल दिया गया  |  जब वह नौकरी की तलाश में दर दर भटक रहा था तो एक शाम दुर्घटना में पड़ गया घायल होकर अस्पताल में पढ़ा रहा | निकला तो नौकरी मिली पर 2 दिन बाद ही चोरी का इल्जाम लग गया परेशान हो गया बार बार सोचने लगा क्या वह सचमुच इतना मनहूस है | उसके मन में शंका आ गई बहुत रोया  | तीसरे दिन रात में पार्क में सोया पड़ा था पुलिस पकड़ कर ले गई चोर बताकर मुकदमा चलाया गया जेल गया पर प्रमाण के आभाव में एक बार बस छूट गया | अचानक उसने मन से यह भावना निकाल दी कि वह मनहूस है | उसने अपने में अच्छे विचार लाना शुरू कर दिया और मजदूरी करने वाला कुछ पैसे जुटा कर उसने एक दुकान खोल ली फिर कारोबार बढ़ता गया | वह  मनुष्य युवक मैनचेस्टर की सबसे बड़ी कपड़ा मील का मालिक बन गया | अगर वह अपने मन में इस बात का विश्वास जमाये  रखता कि वह मनहूस है एक के बाद एक इस प्रकार की घटनाएं हो रही थी तो क्या वह सफलता को प्राप्त कर सकता था |


मनुष्य के जीवन में घटने वाली घटनाओं को भाग्य का प्रतीक मानकर हम अपनी सफलता का मार्ग स्वयं बंद करते हैं | जीवन में घटने वाली किसी भी घटना का भाग्य से कोई संबंध नहीं होता | घटनाएं होती रहती हैं पर इन घटनाओं के प्रभाव में आकर अपना आत्मविश्वास नहीं खोना चाहिए | आत्मविश्वास बनाए रखें घटनाएं तो घटती ही रहेंगे | जब तक आपका आत्मविश्वास है तब तक आप बराबर कार्य करते रहें | वास्तव में अपने भाग्य का स्वरूप निर्धारण करते हैं | अगर हमें अपने आप पर विश्वास है तो हम उस सारथी के समान है | जिनका अपने रथ के घोड़ों पर पूरा नियंत्रण होता है आत्मविश्वास के कारण हम अपनी तमाम शक्तियों को अपने नियंत्रण में रख सकते हैं |

अपना आत्मविश्वास कायम रखे सफलता आपके पास आकर रहेगी |

केवल आत्मविश्वास ही आपका जीवन बदल सकता है आप सब कुछ पा सकते हैं दुनिया के इतिहास में इसके प्रमाण भरे पड़े हैं आत्मविश्वास मनुष्य को सफलता की उत्तम श्रेणी तक ले जाता है |

1 comment:

  1. Online checking for Satta result visit Satta king and check all Satta related information

    ReplyDelete