Monday, July 10, 2017

Motivational Thoughts



प्रतिदिन प्रातः काल उठकर आपको निम्नलिखित बातों को प्रतिज्ञा के रुप में अवश्य बढ़ना चाहिए |

मैं सबसे गौरवशाली बनूंगा |
मैं अपने जीवन में और अधिक सफलता पाऊंगा |
मैं इस कार्य को और अच्छी तरह से कर सकता हूं |
मैं अपने दोष को मिटाकर रहूंगा |
मैं संकट आने पर कभी नहीं घबराऊँगा, धैर्य साहस तथा दुगनी शक्ति से काम लूंगा, संकट आने के समय पूरी ताकत लगा दूंगा | 
मैं अपना लक्ष्य को प्राप्त करके रहूंगा |
मैं अपना जीवन स्तर को ऊंचा उठाकर रहूँगा, इसके लिए मैं निरंतर और परीक्षण करता रहूंगा, मैं सदा कार्यरत रहूंगा |
मैं अपना प्रत्येक कार्य समय पर पूरा करूंगा |
मैं लोगों को दिए गए वचनों का पालन करूंगा |
मैं अपना व्यवहार विनम्र रखूंगा, मैं गलत काम नहीं करूंगा |

यह 10 वाक्य आप लिख ले | प्रतिदिन इनको दोहराएं अगर आपका कमरा एकांत में है और कोई आता जाता नहीं है तो एक तख्ती पर लिखकर टांग ले | प्रातः काल सबसे पहले आंख खुलते ही आप इन वाक्यों को पढ़ें | इन पर अमल करें इस प्रकार आप अपने मन में एक गौरवशाली घोषणा की स्थापना करेंगे जब आप इन पर अमल करेंगे तो आपका जीवन बदल जाएगा |

आप सब कुछ पा सकेंगे आपकी आध्यात्मिक तथा शारीरिक शक्ति बढ़ेगी | आपका असफल जीवन सफल होगा | एक प्रकार से आपमें देवी शक्ति आ जाएगी | इस प्रकार की प्रतिज्ञा आपके जीवन की धारा को बदल देंगी | यह महामंत्र दोहराने से आपको असीम शक्ति मिलेगी | आप की कार्य क्षमता भी बढ़ेगी प्रतिज्ञा में असीम शक्ति होती है |

अपने आप से वार्तालाप कर आप अपना आत्मज्ञान बढ़ा सकते हैं इस आत्मज्ञान का प्रभाव आपको उत्साह से भरदेगा | इसके साथ-साथ आप परमपिता परमेश्वर में पूरी आस्था रखें, अपने को उसका ही एक अंश माने, ईश्वर पुत्र मानकर चले इस तरह आपका उत्साह कभी कम ना होगा | अपने को कभी आप दुर्बल महसूस ना करेंगे आपको सदा प्रत्येक कार्य में प्रसन्नता तथा आनंद ही मिलता रहेगा |


No comments:

Post a Comment